चौमूं शहर में सड़क पर खड़े 50 वाहन जब्त


चौमूं शहर में हो रही ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार दोपहर थाना प्रभारी अचानक पुलिस जाब्ते के साथ फील्ड में निकले और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े करने वाले वाहन सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने करीब 50 बाइकों को जब्त किया

चौमूं शहर के थाना मोड़ चौराहा, बस स्टैंड, धौली मंडी मार्ग, रावण गेट पर अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर खुद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा करीब एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करने के लिए फील्ड में निकले। वहीं, पुलिस की इस करवाई को देखकर वाहन सवारों में भी हड़कंप मच गया। कई वाहन सवार अपने वाहन लेकर मौके से भागते हुए नजर आए। वहीं, पुलिस ने अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 बाइकों व अन्य वाहनों को जब्त किया गया।


CATEGORIES
Share This