अस्थमा पेशेंट की वैन कीचड़ में फंसी, तड़पकर दम तोड़ा:










मरीज को हॉस्पिटल ले जा रही वैन कीचड़ में फंस गई। इतने में मरीज की हालत इतनी बिगड़ी कि उसकी जान चली गई। 200 साल पुराने गांव में पक्की सड़क नहीं है। खेतों से होकर जाने वाली कच्ची सड़क पर कीचड़ इतनी थी कि वैन फंस गई। बाद में ट्रैक्टर की मदद से वैन को बाहर निकाला गया। गुस्साए परिवार वालों ने मथुरा-भरतपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामला भरतपुर के उद्योग नगर इलाके का है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

