सिलेंडर ब्लास्ट से कार के परखच्चे उड़े, युवक जिंदा जला


चलती कार में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार की छत करीब अलग होकर 10 फीट दूर जा गिरी। युवक का शव जल कर सीट से ही चिपका रह गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव कार से बाहर निकाला। शव निकालते समय बिखर गया। कोतवाली पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसा श्रीगंगानगर शहर के जस्सा सिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को हुआ। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।


CATEGORIES
Share This