बीकानेर में तापमान बढ़ा, गर्मी से राहत नहीं










बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है, जबकि न्यूनतम पारा 30 के आसपास पहुंच गया है। आमतौर पर सितम्बर के दूसरे सप्ताह में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है लेकिन इस बार तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विभाग की।रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से बीकानेर में तापमान बढ़ गया है। पहले जहां 35 डिग्री सेल्सियस पारा चल रहा था, वहीं अब अचानक तापमान 40 पार हो गया है। बीच में 42 डिग्री तक पहुंच गया। जिसमें थोड़ी कमी आई है लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली है। रात का पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस है। ये भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। आमतौर पर इस समय 26 के आसपास तापमान रहा है। ऐसे में दिन और रात दोनों समय गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

