दो बेटियों के साथ कुएं में कूदी महिला










बरौनी थाना क्षेत्र के बरथल गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना का पता लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण रस्सी डालकर कुएं में उतर गए और विवाहिता के साथ उसकी तीन साल की बच्ची को बचा कर बाहर निकाला। लेकिन डेढ़ साल की मासूम बच्ची को नहीं निकाल पाए । वह 60 फीट गहरे कुएं में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बरौनी थाना पुलिस ने टोंक से SDRF की टीम को बुलाया। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर, 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

