ई-रिक्शा चालकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा










अनूपगढ़ के ई रिक्शा चालकों ने आज एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर ई-रिक्शा चालकों के लिए स्थाई स्टैंड की मांग की है। चालक शमशेर सिंह ने बताया कि अनूपगढ़ में करीब 50 ई रिक्शा है और इन ई रिक्शा के अधिकतर चालक बुजुर्ग और विकलांग है। ई-रिक्शा के माध्यम से सभी चालक अपने-अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों के पास कोई स्थाई स्टैंड नहीं होने के कारण बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन और बाजार के अन्य स्थानों से ऑटो रिक्शा वाले सवारी नहीं उठाने देते। जिससे कई बार ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा वालों के बीच विवाद भी हो चुका है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

