रेलवे ने अगस्त में वसूला 1.83 करोड़ का जुर्माना


जयपुर रेलवे डिवीजन की फ्लाइंग टीमों ने अगस्त में बिना टिकट यात्रा करने पर 19 हजार से ज्यादा यात्रियों को पकड़ा और 1.39 करोड़ रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। ये जांच अभियान पिछले महीने जयपुर-फुलेरा, फुलेरा-अजमेर, जयपुर-रेवाड़ी, जयपुर-सवाई माधोपुर, जयपुर-रिंगस, फुलेरा-रेवाड़ी, रिंगस-सीकर-चूरू-झुंझुनूं सेक्शन की ट्रेनों में चलाया गया

सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी ने बताया कि डीआरएम विकास पुरवार के निर्देश पर चले इस अभियान में अलग-अलग टीमें बनाई गई। सीनियर डीसीएम बीसीएस चौधरी और डीसीएम सुखाराम ने अपनी अलग-अलग टीमें बनाकर एक टीम जयपुर जंक्शन पर तैनात की, जबकि दो-तीन टीमें अलग-अलग ट्रेनों में विजिट के लिए भेजी। इसमें विपिन शर्मा, एसीएम दीपक चौधरी, मुकेश गहलोत, डीसीटीआई रामनिवास चौधरी, सीटीआई समीर शर्मा, शक्ति शर्मा, एस अली, ज्योति शर्मा शामिल रहे


CATEGORIES
Share This