जयपुर में ड्राइवर ने घर से चुराए लाखों के गहने-कैश


जयपुर में मालिक के घर से ड्राइवर लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर ले गया। ड्राइवर ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। उस समय परिवार शॉपिंग करने मार्केट गया था। बेडरूम का शीश तोड़कर ड्राइवर घर के अंदर घुसा। साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आदर्श नगर थाने में बुजुर्ग पीड़ित ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This