आज का राशिफल


मेष – THE HIEROPHANT

नई जानकारी प्राप्त करने के लिए कोशिशें बढ़ानी होंगी। वक्त के साथ खुद को बदलना सीखें। पुरानी बातों को छोड़ कर आगे बढ़ना होगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते रहें, दूरियां कम होने लगेंगी

वृषभ – KNIGHT OF CUPS

काम से अधिक दूसरी बातों पर ध्यान देने से वक्त बर्बाद होगा और सफलता नहीं मिलेगी। गलत लोगों की संगत से नुकसान होने की संभावना है। मित्रों के साथ बातचीत करते समय सतर्कता रखें। कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन – THE HERMIT

अकेलापन दूर करने के प्रयास करते रहें। नए लोगों के साथ बात करते समय सही-गलत का ध्यान रखें। अपनी परिस्थिति पर बारीकी से ध्यान दें। पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। जिस व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास है, उसकी वजह से तकलीफ हो सकती है

कर्क – THE MOON

सही-गलत का फैसला लेने के बाद भी केवल की आलोचना की वजह से आपका तनाव बढ़ेगा। अपनी कमजोरियां दूर करके स्वभाव में सही बदलाव करें। अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। जिन लोगों के विचार आपसे अलग हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

सिंह – ACE OF PENTACLES

आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अवसरों पर ध्यान देते रहें। काम के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बड़ा निवेश कर पाएंगे। पैसों से जुड़ी हर एक बात पर ध्यान देते रहें।

कन्या – NINE OF PENTACLES

जीवन में नई बातें सीखने की कोशिश करें। वक्त और हालात के अनुसार आप खुद में बदलाव करते रहें। एक जैसी परिस्थिति बनी रहेगी। मित्रों की वजह से कोई मौका मिलता है तो फायदा जरूर उठाएं।

तुला – QUEEN OF CUPS

जिस प्रकार से आप अपनी भावनाओं की कद्र करते हैं, उसी प्रकार से दूसरों की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। दूसरों का सम्मान करें। लोगों से मिल रही मदद लाभदायक होगी। किसी की कमजोरियों का गलत फायदा न उठाएं।

वृश्चिक – TEN OF CUPS

आज काम से थोड़ा दूर रहें और परिवार के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपका तनाव, नकारात्मकता और थकान दूर होगी। अपनी अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव करने के लिए वक्त लगेगा, लेकिन आप सही मार्ग पर हैं, इसलिए सकारात्मक रहें।

धनु – ACE OF CUPS

पुरानी बातों का विचार करेंगे तो नकारात्मकता बनी रहेगी। इस वजह से नई बातों को समझना कठिन होगा। अपनी सोच बदलने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामों से खुद को थोड़ा दूर रखें। नयापन करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सुधारने के लिए प्रयास करें।

मकर – SIX OF SWORDS

एक वक्त पर एक काम पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से कई गुना ज्यादा जिम्मेदारी लेने से तकलीफें बढ़ेंगी। किसी एक समस्या को पकड़कर उसे सुलझाने की कोशिश करें, तभी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कुंभ – TWO OF WANDS

जिन कामों में दुविधा हो रही है, उन पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। अपने निर्णय पर टिके रहना होगा। लोग आपके बारे में क्या विचार कर रहे हैं, इस बात से ज्यादा काम पर ध्यान दें। अपनी संगत में सुधार करें।

मीन – KNIGHT OF WANDS

जिन कामों में प्रेरित महसूस हो रहा है, उन पर अधिक ध्यान दें। सकारात्मकता से कठिन काम आगे बढ़ पाएंगे। परिवार के लोगों की समस्या को समझें और उन्हें सुलझाने की कोशिश करें।


CATEGORIES
Share This