लूणी में शुरू हुई पहली ग्रामीण इंदिरा रसोई:CM ने किया वर्चुअल उद्घाटन










इंदिरा रसोई की ग्रामीण परियोजना की पहली रसोई जोधपुर के नजदीक लूणी ग्राम पंचायत में खोली गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को वर्चुअल रूप से इसका उद्घाटन किया। इंदिरा रसोई शहरी की तर्ज पर ही पूरे प्रदेश में 1000 ग्रामीण रसोई खोलने का टारगेट रखा गया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने इंदिरा रसोई ग्रामीण के तहत प्रथम चरण में लगभग 400 रसोइयों का शुभारंभ टोंक ज़िले के निवाई से किया। इसी श्रृंखला में जोधपुर ग्रामीण जिले की पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत लूणी में इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया। लूणी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण जुड़े। जिससे ग्रामीण इलाकों में आमजन को गुणवत्तायुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

