जुआ खेलते 6 गिरफ्तार:90 हजार रुपए बरामद










कोटा की बोरखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जुए सट्टे के अड्डे पर छापा मारते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग ताश पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। इनके पास से 90700 बरामद किए गए हैं। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कोटा शहर में चल रही अवैध गतिविधियों और जुए सटटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बोरखेड़ा इलाके में एक मकान के बाहर जुआ सट्टा का कारोबार चलता है।
जिस पर बोरखेडा थाना पुलिस ने टीम गठित की और डीएसटी टीम के साथ कार्रवाई की। टीमों ने बजरंग नगर गली नंबर 2 में छापा मारते हुए 6 लोग प्रदीप गुर्जर, अनिल सपनानी,रमेश, सुरजदास,अनिल और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।
जिनके पास से जुआ खेलने के लिए रखी गई बड़ी रकम भी बरामद हुई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शहर में जहां जहां जुए सटटे के कारोबार चल रहे है, वहां पर एक्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी।

