सीकर में 15 वर्षीय स्टूडेंट से मारपीट


सीकर के सदर थाना इलाके में स्थित एक प्राइवेट एजुकेशन इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में स्टूडेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने हॉस्टल वार्डन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आज शाम हॉस्टल स्टाफ स्टूडेंट को एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
SHO सुनील जांगिड़ ने बताया कि एसके हॉस्पिटल चौकी से सूचना मिली कि 15 साल के स्टूडेंट को हॉस्टल स्टाफ लेकर आए हैं जिसने खुद के साथ मारपीट होना बताया। हॉस्पिटल आकर डॉक्टर्स से बात की तो उन्होंने स्टूडेंट का ऑक्सीजन लेवल डाउन होना बताया। स्टूडेंट ने भी बातचीत में हॉस्टल वार्डन द्वारा मारपीट करना बताया। पूरे मामले की जांच जारी है।


CATEGORIES
Share This