आज का राशिफल


मेष – SIX OF WANDS

बड़ी जिम्मेदारी के साथा नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। काम में आ रहे बदलाव से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें। आसपास के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदलता हुआ नजर आएगा। अपने काम पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए संभव है

वृषभ – EIGHT OF WANDS

काम आपकी अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। आपकी अपेक्षाएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कड़ी मेहनत करने से लाभ हो सकता है। काम वक्त पर पूरा हो सकता है।
मिथुन – THREE OF PENTACLES

मित्रों के साथ मिलकर काम की शुरुआत कर पाएंगे, लेकिन दूसरों से अलग विचारों की वजह से विवाद भी हो सकते हैं। जो बातें आपको हानि पहुंचाती हैं, उनसे दूर रहें।

कर्क – FOUR OF SWORDS

सेहत पर ध्यान दें। बदलते वातावरण की वजह से तकलीफ हो सकती है। पुरानी कामों में सुधार करने की कोशिश करें। कुछ कामों में बदलाव करना होगा और कुछ कामों को छोड़ना पड़ेगा।

सिंह – SEVEN OFVWANDS

आपकी गलत बातों के कारण विवाद हो सकते हैं। जो नई समस्या हो रही है, उसे सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी न दें। जो गलत आदतें हैं, उन्हें जल्दी से जल्दी छोड़ दें। नुकसान टालने की कोशिश करें

कन्या – FIVE OF CUPS

परिस्थिति में सुधार करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। लोगों के विरोध के कारण आपकी तकलीफें बढ़ेंगी। कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान दें। जो आत्म विश्वास बनाए रखें। बाहरी लोगों के लिए नकारात्मकता बनी रहेगी

तुला – THE HERMIT

अपनी बातों की चर्चा अन्य लोगों के साथ करने की वजह से तकलीफ तो निर्माण होगी। परेशानियों की वजह से आपका संयम टूट सकता है। जो बातें आपको आपके लक्ष्य की ओर ले जाती हैं, केवल उन ध्यान दें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाए रखें। नई समस्याएं तुरंत सुलझाने की कोशिश करते रहें।

वृश्चिक – DEATH

जो बातें मन के खिलाफ हो रही हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ाने से पहले उनकी परख ठीक से करें। पैसों की वजह से नई समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।

धनु – TWO OF CUPS

नकारात्मकता की वजह से आपसे गलतियां हो सकती हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नई समस्याओं के लिए खुद को तैयार रखें। पैसों का उपयोग सही तरीके से करने की कोशिश करें। काम की गति धीमी रह सकती है, तनाव बना रहेगा।

मकर – FOUR OF PENTACLES

क्षमता से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। धीरे-धीरे परिस्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। जिन कामों की चिंता हो रही है, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। गलत संगत की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। चुनिंदा कामों पर ही ध्यान दें।

कुंभ – KING OF SWORDS

काम में ध्यान नहीं लगाएंगे तो गलतियां हो सकती हैं, इस कारण काम दोबारा करना पड़ सकता है। वक्त बर्बाद होने से महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। लोगों की आपके लिए बढ़ रही नाराजगी को समझने की कोशिश करें। अपनी गलतियों का एहसास होगा। हर काम मर्जी के अनुसार ही हो, ये जिद न करें। आपकी वजह से परिवार के किसी व्यक्ति को तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखें।

मीन – PAGE OF PENTACLES

कमाई सीमित मात्रा में ही होगी, नए खर्च होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पैसों का उपयोग सोच-समझकर ही करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करें। जीवन में स्थिरता और प्रगति प्राप्त करने के लिए समय आपके पक्ष में रहेगा।


CATEGORIES
Share This