तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत










डिग्गी कस्बे में शनिवार सुबह तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी में सामने आया कि महिला शुक्रवार शाम को तालाब में हाथ पैर धोने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

