70 वर्षीय महिला के हाथ से चांदी के कड़े लूटे


देवली में हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी पंचायत के अधीन गोपीपुरा का झोपड़ा क्षेत्र में बीती रात अपने मकान में सो रही वृद्ध महिला को अज्ञात बदमाश उठाकर ले गए। जिसे खेतों में ले जाकर हमला कर दिया और चांदी के हाथ की कड़े व सोने के लटकन लूट लिए। पीड़िता ने जैसे-तैसे पड़ोसी ग्रामीणों को सूचना दी, तब जाकर घटना का पता लगा।

हनुमान नगर थानाधिकारी हीरालाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। मामले में पीड़िता के बेटे रमेश मीणा ने रिपोर्ट दी है। पीड़िता के दूसरे बेटे सोजीराम मीणा ने बताया कि उसकी मां पुष्पा देवी (70) पत्नी नारायण मीणा शुक्रवार रात गोपीपुरा का झोपड़ा स्थित अपने मकान के टीनशेड परिसर में सो रही थी। बस्ती में करीब एक दर्जन मकान है। बीती रात 12 से 12:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश लूट की नीयत से आए और सोई हुई पुष्पा देवी पर हमला कर दिया।


CATEGORIES
Share This