शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड










शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। पीहर पक्ष ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया है। पति का दूसरी युवती से अवैध संबंध होना भी सामने आ रहा है। मृतका की मां ने सीकर के बलारां थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विवाहिता की मां झुंझुनूं की रहने वाली मेनका कंवर ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी दीपा की शादी विजय सिंह से 8 दिसंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद विजय और उसके माता-पिता दीपा से मारपीट करते थे। उसे अपने साथ त्रिपुर ले गए, वहां उसके पति और ससुर ने दहेज के लिए मारपीट की। मां ने बताया कि इस बारे में बेटी ने बताया था। तब उसकी सास से बात की ताने देने लगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

