उदयपुर को हराकर RPL के फाइनल में पहुंची जोधपुर










जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग का क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को जोधपुर सनराइजर्स और उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें जोधपुर सनराइजर्स ने उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। 11 सितंबर को खिताबी मुकाबले में जयपुर इंडियंस से सामना होगा।
जोधपुर और उदयपुर के बीच खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में जोधपुर के अभिजीत तोमर ने शानदार 82 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके चलते उनको मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच के दौरान स्टैंड्स (दर्शक दीर्घा) में दो समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। इस पर बाउंसर और पुलिस की टीम ने सख्ती दिखाते हुए शरारती तत्वों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

