आज का मानसून अपडेट


राजस्थान में एक्टिव हुए वेदर सिस्टम के कारण उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। उदयपुर संभाग में हो रही अच्छी बारिश के कारण सेई (पाली) बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब जवाई बांध ओवर फ्लो हो गया है। आज बांध के गेट खोले जा सकते हैं। लगातार से दूसरा सीजन होगा जब जवाई बांध के गेट खोले जाएंगे।

पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, करौली, राजसमंद, उदयपुर समेत अन्य जिलों में एक इंच व उससे ज्यादा बरसात हुई। इधर धौलपुर, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, बूंदी, सवाई माधोपुर, जोधपुर, पाली, हनुमानगढ़ और कोटा में भी कई जगह बारिश हुई। हालांकि अगले वीक में मानसून फिर से धीमा हो सकता है।


CATEGORIES
Share This