आज का राशिफल


मेष – THE SUN

लक्ष्य के लिए समर्पण बनाए रखें। आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। नई कामों को सीखने की कोशिश करें। वक्त का सही इस्तेमाल करें। वर्ना आगे चलकर नई समस्या हो सकती है। दूसरों की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। परिस्थिति आपके पक्ष है, इसका फायदा उठाएं।

वृषभ – QUEEN OF SWORDS

पुरानी बातें आपको कमजोर बना रही हैं, इसलिए उन्हें भूलकर आगे बढ़ें। विचार बदलेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी एक लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। काम के अलाव किसी भी बात को महत्व न दें। आध्यात्मिक लाभ के लिए दिन बेहतर रहेगा, विचारों को सकारात्मक बनाएं

मिथुन – TWO OF WANDS

जो बातें आपको शांत करती हैं, उनका चुनाव करना सीखें। दूसरों के विचार और जिद को महत्व देने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जो बातें आपको समझ नहीं आ रही हैं, उन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अहंकार से बचें। दूसरों के नजरिए को समझने की कोशिश करें।

कर्क – QUEEN OF PENTACLES

अपने काम को अलग, लेकिन बेहतर तरीके से करें। बढ़ती कंपटीशन की वजह से आप सतर्क रहेंगे, काम में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव का बदलाव परिवार के लिए सुखद रहेगा। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे तो आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सिंह – THE DEVIL

पैसों की कमी दूर हो सकती है, आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने का मौका मिल सकता है। पार्टनर की वजह से समस्या हो सकती है। कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार और आपके बीच चल रहा विवाद दूर करने की कोशिश करें।

कन्या – TEMPERANCE

अपने जीवन में संतुलन बनाए रखें। काम में सुधार करना जरूरी होगा। काम की गति बढ़ाने की जरूरत है। मित्रों के सहयोग से अकेलापन दूर होगा। संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन सुधारेगा। लोगों की प्रशंसा से सकारात्मकता बढ़ेगी
तुला – KING OF CUPS

समस्याओं से न भागें, उनका सामना करना होगा। जब तक सफलता नहीं मिलती है, तब तक प्रयत्न करने होंगे। कोई काम बीच में न रुके इस बात का ध्यान रखें। कुछ निर्णय वक्त पर लेने होंगे। वक्त बर्बाद करने से नुकसान हो सकते हैं। उतार-चढ़ाव से बचें।

वृश्चिक – THE STAR

मन पर बढ़ रहा तनाव गलतियों की वजह से बढ़ेगा। जो बातें आपके लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, उनसे संबंधित गंभीरता बढ़ेगी। काम पूरा करने का आसान तरीका खोजना होगा। जिन बातों में आप कमजोर हैं, उनमें सुधार करने की कोशिश करें।

धनु – SIX OF PENTACLES

अपना टारगेट हासिल करने की कोशिश करते रहें। दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपनी समस्या के बारे में अधिक जानकारी देने से बचें। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें।

मकर – TEN OF SWORDS

काम में बदलाव करना पड़ सकता है। दूसरों की नकारात्मकता आपकी कार्यक्षमता को हानि पहुंचा सकती है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके समस्या को सुलझाना संभव होगा। असफलता का डर आपके लिए रुकावट बन सकता है।

कुंभ – ACE OF WANDS

जीवन में भले ही समस्याएं चल रही हैं, लेकिन आपको रास्ता भी मिलता रहेगा। समस्याएं हल होने से आत्म विश्वास बढ़ेगा। कठिनाइयों की वजह से आपके जीवन में बदलाव आएंगे। काम का ठीक से अवलोकन करें, फिर बदलाव करें

मीन – PAGE OF SWORDS

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे, तभी सफलता मिल सकती है, वर्ना हानि होने के योग हैं। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। समस्या को हल करने के लिए सकारात्मक रहें। धैर्य बनाए रखें


CATEGORIES
Share This