हाईकोर्ट का आयुष विभाग के सचिव सहित अन्य को नोटिस


आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2023 में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर सीएचओ को वर्किंग एक्सपीरिंयस के अनुसार बोनस अंक दिए जाने का हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया है। संविदा पर कार्यरत आयुष डॉक्टर्स की ओर से दायर याचिका पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस अरुण भंसाली ने आदेश दिए साथ ही आयुष विभाग के सचिव व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 05 अक्टूबर को होगी। बांसवाड़ा निवासी डॉ. सोनाली सोनी व अन्य 7 सविंदा कार्यरत आयुष डॉक्टर्स ने अधिवक्ता यशपाल ख़िलेरी व विनीता के माध्यम से रिट याचिका दायर की। इस याचिका पर आज सुनवाई हुई जिसमें यह बताया कि वे वर्ष 2021 व 2022 से आयुष्मान भारत मिशन में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर पोस्टेड है तथा पिछली आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2021 में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर कार्यरत अन्य सविंदा आयुर्वेद चिकित्सको को बोनस अंक दिए गए थे और उनका सलेक्शन भी हो चुका है


CATEGORIES
Share This