कैशवेन से 5 क्विंटल डोडा चुरा पकड़ा:बख्तरबंद गाड़ी में ले जा रहे थे नशे की खेप


नशे की तस्करी के लिए तस्कर अब नए नए तरीके इस्तेमाल करने लगे है। ताजा मामला जिले की मंडाना थाना क्षेत्र में देखने की मिला। यहां पुलिस को गुमराह करने के लिए तस्करों ने बख्तरबंद कैश वेन का उपयोग किया। पुलिस की सतर्कता से तस्कर कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने कैशवेन से 5 क्विंटल डोडा चुरा पकड़ा। जिसकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रूपए बताई गई। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। आरोपी तस्कर मुकेश (21) खेड़ी सालवां कला थाना डांगियावास जिला जोधपुर का रहने वाला है।


CATEGORIES
Share This