जयपुर में ATM लूट की कोशिश, लाखों रुपए बचे:


जयपुर में बुधवार रात बदमाशों ने ATM लूट की कोशिश को अंजाम दिया। बूथ में घुसे बदमाशों ने CCTV कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर बंद कर दिया। ATM उठा ले जाने के लिए वॉल्ट काटने के लिए ग्राइंडर मशीन भी चलाई। लूट की कोशिश में नाकाम होने पर बदमाश फरार हो गए। मुहाना थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।


CATEGORIES
Share This