पहली बार जोधपुर में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा










विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी पर सरदारपुरा के सत्संग भवन से शोभायात्रा निकाली गई। यह पहला मौका है जब कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में युवा गोविंदा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के जय घोष पर थिरकते हुए लोग शामिल हुए।
विहिप सरदारपुरा प्रखंड जन्माष्टमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश पालीवाल ने बताया कि शोभायात्रा में समरसता भाव जगाने के लिए समाज के सभी घटकों की सहभागिता के साथ संस्कृति, धर्म व राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत झांकियों का समावेश किया गया। शोभायात्रा सरदारपुरा बी रोड व जालोरी गेट से भीतरी शहर होते हुए कुंजबिहारी मन्दिर कटला बाजार पर संपन्न होगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

