प्रियंका गांधी की 10 को निवाई में सभा:इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग प्रियंका से करवाएंगे गहलोत, सियासी मैसेज देने का प्रयास










कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में सभा करेंगीं। कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में जुट गई है। प्रियंका गांधी सभा से पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग होगी। इस योजना की लॉन्चिंग प्रियंका गांधी से करवाई जाएगी। इसके बाद प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

