आज का राशिफल










मेष – TEN OF CUPS
परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं, उनके बारे में सोच-विचार न करें। कोई रिश्ता टूट सकता है। अगर जीवन में कोई कमी है तो उसे दूर करने की कोशिश करें
वृषभ – THE MAGICIAN
नई बातों को समझें और खुद में जरूरी बदलाव करें। संकल्प से बड़ी सफलता मिल सकती है। अहंकार से बचना होगा। किसी के लिए गुस्सा न रखें। आपकी निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है।
मिथुन – THREE OF CUPS
मित्रों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। तनाव दूर होगा। नकारात्मक विचारों से बचें। आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, वो हो सकती हैं। काम जल्दी पूरा करने की जिद न करें।
कर्क – NINE OF CUPS
अपने निर्णय पर टिके रहें। जो काम सही हैं, वो करते रहें। सकारात्मक बदलाव करें। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं, उन पर ध्यान न दें। अपना लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करें। तय किया गया लक्ष्य कठिन है, आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी।
सिंह – THE CHARIOT
यात्रा की योजना अचानक बन सकती है। परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके कठिन निर्णय ले पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित तकलीफें दूर करने के लिए आपसी सामंजस्य बनाए रखें। नई सोच के साथ स्वभाव में बदलाव करना होगा।
कन्या – SEVEN OF PENTACLES
संयम बनाए रखें। पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। यात्रा संबंधी योजना में बदलाव हो सकता है। यात्रा करते समय काम से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। जो बातें लक्ष्य से भटकाती हैं, उनसे दूर रहें।
तुला – KING OF PENTACLES
आपका परिवार आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात को समझें। परिवार से अधिक दूसरों को महत्व देंगे तो विवाद हो सकता है। आपका नुकसान हो सकता है। लोगों के व्यवहार और विचारों को समझना होगा। विवादों को दूर करने की कोशिश करें।
वृश्चिक – KNIGHT OF PENTACLES
अपने काम में स्थिरता बनाए रखें। करीबी लोगों की बातें ध्यान से सुनकर निर्णय लें। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलने से आपके स्वभाव में भी बदलाव होगा।
धनु – KNIGHT OF CUPS
परिवार के लोगों का प्रभाव आपके निर्णय पर हो सकता है, सोच-समझकर सही निर्णय लें। जो जानकारी मिल रही हैं, उसके अनुसार काम करें। मन में बदले की भावना बनी रहेगी। गलतियों से बचें
मकर – SEVEN OF SWORDS
गलत व्यक्ति आपका इस्तेमाल कर सकता है, सतर्क रहें। किसी से बात करते समय अपनी गोपनीय बातें न बताएं। आपकी गोपनीय बातों का गलत उपयोग किया जा सकता है। अपनी संगत सुधारने पर ध्यान दें।
कुंभ – QUEEN OF WANDS
लोगों की नकारात्मकता का असर आप पर हो सकता है। अपने काम पर फोकस रखें, गलतियों का एहसास हो सकता है। सुधार करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपकी प्रगती देखकर लोगों को जलन हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रखें।
मीन – THE TOWER
पैसों से संबंधित गलती होने से नुकसान हो सकता है। आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ होने से खुद के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। जो अच्छे रिश्ते हैं, उन पर ध्यान दें। अपनी समस्याओं की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ न करें। गलत लोगों की संगत से नुकसान हो सकता है।

