कनपटी पर कट्टा लगा नई बाइक लूट ले गए


अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोलेटा गांव में रात 10 बजे तीन युवकों से दो बदमाश बाइक लूट ले गए। जिन्होंने गोलेटा गांव में दिल्ली रोड का रास्ता पूछने के लिए बाइक को रुकवाया था। इसके बाद युवक की कनपटी पर कट्टा लगा दिया और पीछे से सिर पर वार किया। युवक के बेहोश होने पर बाइक ले गए।

पीड़ित कुलदीप सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सैयद कॉलोनी गोलटा का रहने वाला है। पांच सितंबर की रात्रि को 10 बजे दोस्त नसीब और अरबाज के साथ बख्तल की चौकी से दवाई लेकर वापस गांव आ रहे थे। गांव के पास दो युवक रास्ते में खड़े थे। एक ने बाइक रुकवाते हुए दिल्ली रोड का रास्ता पूछा। उसे तुरंत रास्ता बता दिया। फिर वह दूसरी बात करने लगा। तभी अचानक उसने बनियान में से कट्टा निकाला और मेरी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद उसके दूसरे साथी ने पीछे से सिर पर वार किया। इस दौरान वह बेहोश हो गए। उसके दोनों साथी डर के कारण भाग गए। बाद में बदमाश उसकी बाइक लूट ले गए। कुलदीप ने यह बाइक फरवरी 2023 में ही खरीदी थी।


CATEGORIES
Share This