पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत


अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती दिवाकरी में किराए पर रह रहे बहतूकला के परिवार के 17 साल के पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। छात्र प्रदीप जाटव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया

बहतूकला थाना क्षेत्र निवासी भगवान सिंह ने बताया- मैं परिवार के साथ अलवर के नई बस्ती दिवाकरी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता हूं। चार बच्चों में 17 साल का प्रदीप सबसे बड़ा था। जो एक दिन पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज की फीस लेकर घर से जयपुर जाने की कहकर गया था।

अगले दिन बेहोशी की हालत में पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ अंदर जाना हो सकता है। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।


CATEGORIES
Share This