पूर्व सरपंच, बेटे व बहू ने उठाया फसल बीमा क्लेम, धोखाधड़ी का मामला दर्ज


खड़काली के पूर्व सरपंच, बेटे व बहू के खिलाफ पांचौड़ी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। खड़काली निवासी किशनाराम पुत्र धर्माराम जाट ने रिपोर्ट दी है कि उनके खेत खसरा नंबर 1003 खाता संख्या 39 ग्राम की सरहद में स्थित है।

उनकी बिना सहमति से उनके खेत में पूर्व सरपंच रामजीवणाी फर्जी बटाईदार बनकर उनकी खेती की 6.3 हैक्टेयर भूमि में मूंग फसल का बीमा क्लेम उठा लिया। इसके बाद 2023 में फिर रामजीवणी के पुत्र भवानी शंकर ने उनकी जमीन पर फर्जी बटाईदार बनकर 8.5 हैक्टेयर ग्वार फसल का बीमा अपने नाम करवाकर क्लेम राशि अपने खाते में हड़पना चाहते हैं।

इसी तरह खड़काली निवासी चेतन राम पुत्र चुनाराम जाट ने दी रिपोर्ट में बताया कि कूट रचित दस्तावेज तैयार करके उनके खेत खसरा नंबर 710, खाता संख्या 274 ग्राम व पटवार हल्का खड़काली की सरहद में भूमि है। मगर बिना सहमति के ही भंवानी शंकर पुत्र नारायण राम व मैना पत्नी भंवानी शंकर ने फर्जी बटाईदार बनकर उनके खेत पर 2021 व 2022 में खरीफ सीजन की बाजरा व मूंग की फसल पर क्लेम उठा लिया।

पीडितों ने बताया कि मां-बेटे व बहू धोखाधड़ी करके दूसरे के खेतों पर फसल बीमा क्लेम राशि हड़प रहे हैं। परिवाद ने जुर्म धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This