घर के बाहर छुपे थे बदमाश, हाथ- पैर बांधकर लूट ले गए जेवरात










रात को घर से बाहर टॉयलेट करने आई महिला से लूट का मामला सामने आया है नकाबपोश बदमाश महिला को बंधक बनाकर गले में पहनना सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स व पैरों से पायजेब छीनकर फरार हो गए घटना सीकर के रानोली थाना क्षेत्र की है
पुलिस को दी रिपोर्ट में किरण देवी (22) टिल्यावाली ढाणी, रानोली ने बताया कि वह रात को करीब 12 बजे टॉयलेट करने के लिए घर से बाहर आई थी इस दौरान अचानक से उसके पास तीन नकाबपोश बदमाश आए और महिला को किडनैप कर लिया बदमाशों ने महिला को पड़कर उसका मुंह बंद कर लिया और हाथ पैर बांध दिए जिसके बाद बदमाश महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, कानों में पहने सोने के टॉप्स व पैरों में पहनी चांदी के पायजेब लूटकर भाग गए
CATEGORIES Bikaner Superfast News

