फोन में एप डाउनलोड करवा कर डेढ़ लाख की ठगी:










अजमेर में आर्मी के जवान से ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित जवान को ई-कार्ट से सामान मंगवाना भारी पड़ गया। गलत समान कोरियर होने पर गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया तो ठगों ने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवा कर फोन को हैक कर लिया। बाद में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1.70 लाख रुपए विड्रॉल कर लिए। पीड़ित जवान ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

