स्मैक बेचने वाले दंपति हाथ जोड़कर मांग रहे माफी










युवाओं को स्मैक बेचकर नशे की लत लगाने वालों पर पुलिस ने लगाम कसी तो आरोपी अब माफी मांगने लगे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए एक दंपती सहित एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इनका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी दंपती और महिला माफी मांगते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में बोल रहे हैं कि स्मैक बेचने से कई पीढ़ियां बर्बाद हुई इसलिए सभी से माफी मांगते हैं और आगे से कभी स्मैक नहीं बेचेंगे
CATEGORIES Bikaner Superfast News

