16 साल की नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म:


नागहरगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के बच्चा पैदा करने पर एक युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया हैं। नाबालिग ने बच्चा घर पर जन्मा लेकिन बच्चा पैसा होने के बाद उसका परिवार उसकी जांच कराने के लिए अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने जब उसका आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि लड़की 13 साल की हैं। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने नाहरगढ़ थाने को नाबालिग लड़के के बच्चा पैदा करने की जानकारी दी। सूचना पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे से उसकी उम्र के बारे में पूछा तो पता चला की आधार कार्ड में उम्र गलत लिखी हुई हैं। वास्तव में लड़की की उम्र 16 साल हैं। जिस पर थाना पुलिस ने नाबालिग के परिचित के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।


CATEGORIES
Share This