आज का मानसून अपडेट:मानसून ब्रेक खत्म; जयपुर सहित 11 जिलों में बारिश


राजस्थान में पिछले 8 दिन से चल रहा मानसून का ब्रेक बीती रात खत्म हो गया। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिला। भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बीती रात 46KM स्पीड तक हवा चली। फिर बारिश भी हुई। लोगों को एक तरफ जहां गर्मी-उमस से राहत मिली, वहीं, किसानों की भी चिंता कम हुई है। खरीफ की सूख रही थीं, अब ये बारिश उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जयपुर, कोटा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, टोंक और भरतपुर जिले में कुछ जगहों पर मंगलवार देर शाम बाद बारिश हुई। जयपुर, टोंक में धूलभरी आंधी चली। राजस्थान 28 अगस्त के बाद से बारिश का दौर थम गया था। धौलपुर के सैंपऊ में सबसे ज्यादा 56MM बरसात रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, अलवर में भी कई जगहों पर एक इंच तक पानी बरसा है।


CATEGORIES
Share This