शादीशुदा प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान आई युवती:


बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक युवती अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने राजस्थान के अनूपगढ़ पहुंच गई। छह महीने पहले दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप से हुई थी। युवती ने प्रेमी से मिलने के लिए करीब 2200KM का सफर तय किया। वह टूरिस्ट वीजा लेकर यहां पहुंची है।

रावला (अनूपगढ़) थाना अधिकारी रमेश कुमार ने बताया- उम्मे हबीबा उर्फ हनी (30) के पास टूरिस्ट वीजा मिला है। उसके पास से 2000 बांग्लादेशी मुद्रा (टका) भी मिली है। उम्मे अनूपगढ़ के रावला मंडी के गांव 13 डीओएल के रहने वाले रोशन सिंह (27) पुत्र हंसा सिंह से मिलने आई है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका को थाने में रखा गया है। उम्मे से पूछताछ की जा रही है।


CATEGORIES
Share This