बाइक में जा घुसी पिकअप, 1 की मौत


बाड़मेर जिले के चौहटन कापराऊ सर्किल बीती रात एक बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक सवार जीजा-साला इस हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों को दोनों हॉस्पिटल पहुंचाया। इसमें जीजा की मौत हो गई। वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


CATEGORIES
Share This