सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी


अजमेर जिले के रामगंज थाना इलाके के गोविंद नगर में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित शहर से बाहर गए थे। पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि मकान का गेट खुला हुआ है और भीतर कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। चोर बच्चे की साइकिल भी ले गए।

रामगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। गोविंद नगर निवासी गजराज जांगिड़ के सूने मकान में रात में चोरों ने वारदात की। परिवार वाले शहर से बाहर गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर वे अजमेर पहुंचे। जांगिड़ ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर भीतर कमरों का सामान खंगाल दिया। आलमारी से सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान ले गए। बच्चे की रेसिंग साइकिल भी नहीं छोड़ी। जांगिड़ के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह मकान के गेट और कमरों के गेट खुले मिले। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


CATEGORIES
Share This