बहन से मिलने जा रहे युवक को वाहन ने कुचला


भरतपुर के कामां थाना इलाके में एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। युवक के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा


CATEGORIES
Share This