जयपुर में पति के दोस्त ने किया महिला से रेप










जयपुर में पति के दोस्त के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने के बहाने वह उसे अपने घर ले गया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालत में रेप कर न्यूड वीडियो बना लिए। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। मालवीय नगर थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मालवीय नगर) पूनम चौधरी कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

