आज का मानसून अपडेट:जयपुर, अजमेर समेत 17 जिलों में कल से बारिश का दौर


राजस्थान में मानसून ब्रेक अब खत्म होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के पूर्वी हिस्सों में बुधवार से देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के 17 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है। इस सिस्टम का असर 12 सितंबर तक देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो चूरू, श्रीगंगानगर, फतेहपुर, पिलानी और बीकानेर में दिन में तेज गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान कल 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कोटा और भीलवाड़ा में कल दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इन शहरों में दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ गया है। यहां रात का न्यूनतम तापमान अब 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने लगा है।


CATEGORIES
Share This