रामदेवरा मेले में 100 किमी तक पुलिस करेगी निगरानी हर 25 किमी पर गश्त के लिए होगी एक मोबाइल टीम


रामदेवरा मेले में पैदल श्रद्घालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस 100 किमी तक निगरानी रखेगी। सेवादारों को सड़क से 25 किमी की दूरी पर टेंट लगाने की पाबंदी होगी। 25 सितंबर को जैसलमेर के रू​िणचा में बाबा रामदेव का मेला है जिसमें लाखों श्रद्वालु पैदल पहुंचते हैं। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में पैदल श्रद्घालुओं का जत्था रामदेवरा जाएगा। इस दौरान शहर से कोलायत और उससे आगे जोधपुर की सीमा तक हाईवे पर श्रद्घालुओं की भीड़ रहेगी। हर साल होने वाले सड़क हादसों, छीनाझपटी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारी की है। पुलिस 100 किमी तक निगरानी रखेगी जिसके लिए चार मोबाइल पार्टी राउंड द क्लॉक गश्त करेंगी।


CATEGORIES
Share This