देसूरी नाल में रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी:


राजसमंद जिले की देसूरी नाल में सोमवार रात करीब 12 बजे पंजाब मोड़ पर बाबा रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। जिसके बाद बस आगे चल रही एक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा कर पलट गई। हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें देसूरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से सात जनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली रेफर कर दिया गया। बस में कुल 62 यात्री सवार थे। बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच देसूरी और चारभुजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


CATEGORIES
Share This