डेंगू से विवाहिता की मौत


बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र के सुधिया की झोपड़ियां गांव की एक महिला की डेंगू मलेरिया से उपचार के दौरान सोमवार को कोटा के सुधा अस्पताल में मौत हो गई।

परिजन दुर्गा लाल प्रजापत ने बताया कि मृतक मनीषा प्रजापत पत्नी महावीर प्रजापत में 30 अगस्त से ही डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने नमाना में उपचार कराया पर हालत में सुधार नहीं होने से 2 सितंबर को बूंदी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्लेट डाउन हो जाने से कोटा के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

परिजनों ने बताया की उपचार नहीं मिला तो उन्होंने से मरीज को सुधा हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। 3 तारीख को हालत में थोड़ा बहुत सुधार था, ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन भी लगाई गई। लेकिन सोमवार सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के चार छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है छोटी सी उम्र में मां का साया उनसे छिन जाने से परिवार के भी बुरे हालात हैं।


CATEGORIES
Share This