आईडीपी ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष


इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर रोष प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों का कहना है कि राज्य सरकार से संगठन की सहमति बनी थी कि नई बसने वाली कॉलोनियों में जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ प्लॉट रिजर्व किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन सदस्यों की मांगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। आईडीपी के राजेश भारत के निर्देशन में कलेक्ट्रेट पहुंचे इन लोगों का कहना था कि राज्य सरकार ्से संगठन की सहमति के बावजूद जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।


CATEGORIES
Share This