किले की दीवार पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा:सुजान गंगा नहर में कूदने की कोशिश










भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक शराब नशे में किले की बाउंड्री पर जाकर बैठ गया और नहर में कूदकर सुसाइड करने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों ने जब शराबी को देखा तो सुजान गंगा नहर पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई।
लोगों ने मथुरा गेट थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उसे सुजान गंगा नहर में कूदने से पहले ही पकड़ लिया गया। घटना दोपहर 1 बजे की है। बिहारी जी मंदिर जाने वाले रास्ते के पास एक शराबी नशे में धुत्त होकर किले की दीवार पर चढ़ गया।
नहर में कूदने की धमकी देने लगा। तभी वहां काफी संख्या में राहगीर इकट्ठे हो गए और किसी ने युवक का वीडियो बना लिया। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मथुरा गेट थाने और सिविल डिफेंस की टीम को घटना की सूचना दे दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

