स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई:मसाज के नाम पर हो रहा था देह व्यापार, 6 युवतियों व तीन युवक को किया गिरफ्तार


स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार करने वाले एक सेंटर पर पुलिस ने रविवार रात को कार्रवाई की। सीओ सदर लक्ष्मणाराम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर में संचालित हो रहे एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 युवतियों और तीन युवक को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद देर रात को शहर में संचालित हो रहे अन्य स्पा सेंटर में भी हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस सभी को थाने लेकर आई।


CATEGORIES
Share This