अनूपगढ़ में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग:दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला को दिखाया चाकू










अनूपगढ़ में इन दिनों चोरों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं। बदमाश दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 30 का सामने आया है। वार्ड नंबर 30 में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किराने की दुकान पर बैठी 75 वर्षीय वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन खींचकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लोगों ने दोनों युवकों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। मगर दोनों युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। वृद्ध महिला के परिजनों की ओर से अनूपगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। चेन खींचने के दौरान महिला के गले पर चोट लग गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

