फूड सेफ्टी ऑफिसर एग्जाम:मॉडल आंसर-की पर आपत्ति का आज अंतिम दिन










राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) की ओर से आयोजित मेडिकल हैल्थ डिपार्टमेन्ट में फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) एग्जाम-2022 की जारी मॉडल आंसर-की पर आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराने की आज लास्ट डेट है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार, परीक्षा 27 जून 2023 को आयोजित की गई थी। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे।
आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया
आयोग ने प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किए हैं। कैंडिडेट्स SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक के क्वेश्चन ऑब्जेक्शन पर क्लिक कर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। ऑब्जेक्शन के रिफंड प्रावधान नहीं है।

