आज का मानसून अपडेट:राजस्थान में कल से बारिश के आसार










राजस्थान में मानसून के सुस्त पड़ने और गर्मी तेज होने के कारण अब खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें जलने लगी हैं। हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर समेत पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जिलों मं सूखे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर के आसपास के जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

