3 बच्चों संग महिला का शव कुंड में मिला










सब्जी लेने बात की कहकर घर से निकली एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव कुंड (पानी के टैंक) में तैरते मिले। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी सास उसे खोजती हुई खेत पर पहुंची तो कुंड का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर सभी के शव तैर रहे थे। हादसा रविवार को चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव मैणासर में हुआ। महिला का पति 30 अगस्त को ही विदेश गया है।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी सतपालसिंह और सीआई सुभाष बिजारणियां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कुंड से बाहर निकलवाकर रतनगढ़ गवर्नमेंट जालान हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

