नहर से 2 जनों के शव मिले, 1 मलोट का तो दूसरा हाउसिंग बोर्ड निवासी


हनुमानगढ़| टाउन व जंक्शन क्षेत्र में अलग-अलग नहरों में रविवार को दो जनों के शव मिले। इसमें एक की पहचान उसकी जेब से मिली डायरी से पंजाब के मलोट क्षेत्र के बुधराम के रूप मंे हुई जबकि दूसरे मृतक की पहचान दलीप सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जंक्शन के रूप में हुई। टाउन थाना की शेरगढ़ चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने की सूचना मिली।
इस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो नहर में पुलिया के पास करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। मृतक की जेब से मिली डायरी पर लिखे नंबर पर कॉल की तो उसकी पहचान बुधराम निवासी मलोट पंजाब के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव मोर्चरी भिजवाया गया।


CATEGORIES
Share This